• Fri. Mar 13th, 2026

लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का हार्टअटैक से निधन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

रांचीः यूपी में लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का हार्टअटैक से निधन हो गया.

जानकारी के मुताबिक, वे मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्हें चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. वे गोला विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. 1958 में जन्मे अरविंद अरविंद गिरी समाजवादी पार्टी से 3 बार विधायक रहे.

सपा में अनबन के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद बसपा, कांग्रेस में भाग्य आजमाने के बाद 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे. अपनी छवि और व्यवहार के चलते अरविंद गिरी ने 2017, फिर 2022 मे भाजपा से जीत दर्ज की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *