
धनबाद : बैंक मोर स्थित मुथूट फाइनेंस में डकैती की योजना बनाने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने घटनास्थल से 1 को एनकाउंटर करते हुए दो लोगों को अभी पकड़ कर रखा है वहीं कुछ अपराधी बिल्डिंग में छुपे हुए हैं भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है और फोर्स भी तैनात किया गया है 2 दिन पूर्व भी एक ज्वेलरी दुकान पर लूट की योजना बना चुके हैं

इस संबंध में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया है। दो को पकड़ लिया गया है और दो अपराधी आस पास कहीं छिपे हुए हैं, जिसे तलाशा जा रहा है।
धनबाद शहर में एक सप्ताह के भीतर अपराधियों का यह दुसरा बड़ा दुस्साहस है।

मुथूट फिनकॉर्प का दफ्तर बैंकमोड़ पुलिस स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। इससे तीन दिन पहले अपराधियों ने धनसार पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुंजन ज्वेलस से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था। मुथूट फिनकॉर्प कंपनी सोना लेकर लोन देती है।
बैंक मोड़ में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सड़क किनारे ही एक डकैत को ढेर कर दिया है, जबकि दो डकैतों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ डकैत यहाँ से भाग कर पास में किसी बिल्डिंग या दुकान में छिपे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक ऑडियो जारी कर सभी को सतर्क रहने की अपील की है जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित मुथूट फाइनेंस का दफ्तर खुलते ही मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन डकैत अंदर घुस गए। जिसकी सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस बिना देरी के मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद पुलिस और डकैतों के बीच हुए गोलीबारी में पुलिस की गोली से एक डकैत वही ढेर हो गया जबकि दो अपराधी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं। बताया जा रहा है कि मुथूट के ऑफिस के अंदर और भी अपराधी मौजूद थे, लेकिन वह बचकर भाग निकले। एसएसपी संजीव कुमार, बैंक मोड़ पुलिस थाना के प्रभारी पीके सिंह घटनास्थल पर डटे हैं। मौके पर सैकड़ों लोग भी जमा हो गए हैं।इस संबंध में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया है। दो को पकड़ लिया गया है और दो अपराधी आस पास कहीं छिपे हुए हैं, जिसे तलाशा जा रहा है
धनबाद शहर में एक सप्ताह के भीतर अपराधियों का यह दुसरा बड़ा दुस्साहस है। मुथूट फिनकॉर्प का दफ्तर बैंकमोड़ पुलिस स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। इससे तीन दिन पहले अपराधियों ने धनसार पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुंजन ज्वेलस से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था। मुथूट फिनकॉर्प कंपनी सोना लेकर लोन देती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
