• Fri. Mar 13th, 2026

दुमका में हुई पेट्रोल छिड़क कर छात्रा की हत्याकांड के विरुद्ध मैथन मोड़ के युवकों ने कुमारधुबी चौक पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

 

कुमारधूबी।झारखंड की बेटी की दुमका में पेट्रोल छिड़क कर जलाकर मार देने व अब तक इंसाफ नहीं मिलने से खफा मैथन मोड़ के युवकों ने सोमवार की शाम मैथन मोड़ के दर्जनों युवकों ने जुलूस निकाला एवं सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। जुलूस मैथन मोड़ से निकलकर शंकर टॉकीज होते हुए कालीमंडा पहुंचा। वहां से वापस कुमारधुबी चौक पर पहुंच कर पुतला दहन किया गया।

इस दौरान युवकों ने झारखंड सरकार के विरोध में नारे लगाए तथा छात्रा के हत्यारें को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।जुलूस का नेतृत्व कर रहे मैथन मोड़ निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि दुमका में जो एक बहन के साथ हुआ है उससे पूरा झारखंड शर्मसार है। ऐसे अपराधी को फास्ट ट्रैक के माध्यम से जल्द से जल्द सजा मिले। इसी उद्देश्य से आज मैथन मोड़ के युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव, पिंटू यादव सहित दर्जनों युवक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *