• Fri. Mar 13th, 2026

निरसा: जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं का एक समूह ने अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठा* ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2022

 

संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

भारतीय जीवन बीमा निगम एक तरफ जहां 5 सितंबर को अभिकर्ता दिवस के रूप में हर जगह मनाया जा रहा है वही निरसा भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर अभीकर्ताओं का एक समूह अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठ गया ।

धरना पर बैठे अभिकर्ताओं ने सीधा-सीधा प्रबंधन पर आरोप लगाया कि भारतीय जीवन बीमा निगम प्रबंधन द्वारा अभिकर्ताओं के साथ साथ बीमा धारकों का भी शोषण कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

अपनी 20 सूत्री मांगे जिसमें मुख्य रुप से मैच्योरिटी पर जीएसटी हटाना तथा मैच्योरिटी के बाद भुगतान को अतिशीघ्र करना जैसे तमाम मांगों को लेकर व धरने पर बैठे रहे । धरना पर बैठे अभीकर्ताओं ने कहा कि अगर प्रबंधन जल्द से जल्द सकारात्मक पहल कर वार्ता कर इन मांगों को नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यालय के कार्य को पूरी तरह से बाधित कर दिया जाएगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *