• Mon. Feb 16th, 2026

डुमरी/तोपचांची:-दून पब्लिक स्कूल तोपचांची में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2022

दून पब्लिक स्कूल तोपचांची में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर विकास कुमार पांडे ,डायरेक्टर राजू उपाध्याय प्राचार्य महुआ सिंह, डायरेक्टर एकेडमी लोकेश डे ने डॉ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया गया ।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया । विद्यालय के चेयरमैन डॉ विकास कुमार पांडे ने बच्चों के बीच डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जीवनी पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं, हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।

वही डायरेक्टर राजू उपाध्याय, एकेडमिक डायरेक्टर लोकेश डे , प्राचार्य महुआ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों की सफलता है। अतः शिक्षकों को विद्यार्थियों की सफलता के लिए पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन वर्ग नवमी के ओमकार वर्मा एवं अनुष्का जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में स्कूल एडामिंट्रेशन हेड धीरज गिरी , मार्केटिंग इंचार्ज अरुण यादव ,निकिता सोमानी ,दिनेश सिंह ज्योति पांडे ,आमिर खान, दीक्षा श्रीवास्तव ,पारुल वर्णवाल ,सुमित कुमार सिंह ,उदय सिन्हा ,बादल कुमार, चिरंजीवी प्रसाद ,नाज बानो नेहा चौधरी , प्रकाश कुमार ,सुप्रिया आर्यवंशी , चतुर प्रमाणिक ,वर्षा रानी उषा महतो ,रोशन सिंह ,सुप्रिता कुमारी ,चिन्मोय , अस्टमा कुमारी अविनाश कुमार, के मधुबाबू ,मानसी गुप्ता ,उदय कुमार विश्व प्रतीक, दीपक पांडे ,राहुल मिश्रा गौतम माधुरी आदि उपस्थित थे ।वही कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए छात्रों की ओर से प्रिंस राज ,ओम प्रकाश, विवेक कुमार सिंह, आयशा रियाज, श्री सागर ,नैंसी ,दिव्य प्रकाश आदि छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *