
*दिन के उजाले में डंके की चोट पे लाखों की चोरी।*⁸

पंचेत ओपी अन्तर्गत रामकृष्णा कॉलोनी पतलाबाड़ी बीसीसीएल कर्मी सय्याद आलम के घर चोरों ने दिन के उजाले में चोरी कर रफूचक्कर हो गया | घटना दिन शनिवार की है| चोरों की यह पूरी करतूत दूर में लगे सीसीटीवी पर कैद हो गया है|जिससे मालूम चल रहा है घटना में लगभग 5 लोग थे, दो लोग घर के अंदर एक बाहर और दो लोग मोटरसाइकिल से निगरानी रख रहे थे|इस घटना से आहत भुक्तभोगी सय्यद आलम ने बताया मेरा पूरा परिवार डॉक्टर के पास गया हुआ था| उसी बीच चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है | भुक्तभोगी ने बताया चोरों ने मेरी जीवन भर की कमाई अपने साथ ले गया| लगभग 7.5 लाख के आभूषण, 2 लाख नगद राशि सहित कई कीमती दस्तावेज लेकर फरार हो गया| मैंने घर आकर बाहर का ताला टूटा पाया अंदर गोदरेज खुला पाया सारा सामान बिखरा हुआ था देखकर मानो मेरे पैरों के तले जमीन खिसक गया|उन्होंने बताया वर्षों से मैं यहां हूं बिच कॉलोनी दिन के उजाले में इस प्रकार की घटना मैंने सोचा भी नहीं था| वही उन्हे प्रशासन से उद्भेदन की गुहार लगाया है|

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
