• Fri. Mar 13th, 2026

धनसार मोड़ के गुंजन ज्वेलरी से जेवरात बैग में भरे और गोलियां चलाते हुए चलते बने।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2022

धनबाद: धनसार मोड़ के समीप गुंजन ज्वेलरी से 3 तीन सितंबर की रात सात बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए. इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग में दुकान मालिक रघुवीर गोयल के पुत्र अर्चित गोयल के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई.

लुटेरे चार की संख्या में थे. वे स्कॉर्पियो पर आए थे. दो अपराधी दुकान के अंदर घुसे. दुकान में मालिक के दो पुत्र और दो कर्मी थे. अंदर घुस कर दो राउंड फायरिंग की गई. तोड़फोड़ करते हुए सोने के जेवर को बैग में भर लिया. साथ ही मोबाइल छीनते हुए दुकान से निकले. स्कॉर्पियो में बैठ कर झरिया की और फरार हो गए. इस बीच SSP संजीव कुमार ने कहा कि जांच हो रही है. इनपुट मिला है, लुटेरे जल्द गिरफ्तार होंगे .

इधर, धनबाद पुलिस घटना के बाद बैंक मोड़ के चारों ओर घेराबंदी कर वाहन जांच कर रही है. सूचना मिलते ही विधायक राज सिन्हा, चेतन गोयनका सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे. बताया गया है कि दुकान के मालिक रघुवीर गोयल उस समय नहीं थे. विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि धनबाद सहित पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है. दिनदहाड़े इस तरह से लूट की घटना अपराधियों का मनोबल बता रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *