• Fri. Mar 13th, 2026

डीवीसी संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा मैथन शाखा द्वारा यूनियन के सेक्रेटरी डाक्टर जान माइथी को फूल के गुलदस्ता एवं कलम देकर किया गया सम्मानित*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2022

*

संवाददाता -नरेश विश्वकर्मा (निरसा सह चिरकुण्डा )ब्यूरो चीफ

मैथन आज दिनांक-03/09/2022 को डीवीसी संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा मैथन शाखा के सदस्यों द्वारा मेम्बर सेक्रेटरी डाक्टर जान माइथी को फूल के गुलदस्ता एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा डीवीसी कर्मचारियों के स्थानीय विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की गई।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के तरफ से मांग की गई कि फेस बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने से पहले कैंटीन, सुरक्षा की ब्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन को दुरुस्त किया जाय, डीवीसी के पुराने आवास एवं कालोनी सड़क को बिना मरम्मत किए बिना घर का भाड़ा बढ़ाना बंद किया जाए, आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले कर्मचारी प्रतिनिधियों से वार्ता की जाय, डीवीसी के तमाम जगहों पर एक समान एफ सी ए दी जाय, नींव प्रमोशन पालिसी के विभिन्न विसंगतियों को दूर कर लागू की जाय, डीवीसी के पुराने पैनल से जो व्यक्ति डीवीसी में 2004 के बाद नौकरी में बहाल हुए हैं उनको पुराने पेंशन स्कीम में लाया जाय, डीवीसी में कार्यरत सभी कैजुअल, कान्ट्रेक्टर वर्करों को उचित वेतन दी जाय, डीवीसी में तमाम रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए।

आज के सभा में नवेंदु चक्रवर्ती, निशीथ मुखर्जी, मदन मेहता, राजू मुखर्जी, लतिका नाथ, शम्पा दत्ता, भगवान रवानी, अर्जून सिंह, धर्म देव सिंह आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *