• Wed. Mar 4th, 2026

जनवितरण प्रणाली का कालाबाज़ारी करने आये 4 बोरा चावल पकड़ा गया, पुलिस कर रही छानबीन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2022

*जनवितरण प्रणाली का कालाबाज़ारी करने आये 4 बोरा चावल पकड़ा गया, पुलिस कर रही छानबीन*

डुमरी:(धीरज कुमार गिरि)
सरिया एफसीआई गोदाम से डुमरी के लिए एक ट्रक में भरकर लाए जा रहे 400 बोरी खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार की शाम निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में ग्रामीणों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान से कालाबाजारी के लिए ऑटो पर लाद कर लाया गया 4 क्विंटल चावल पकड़ा गया।

सूचना पर डुमरी के प्रभारी एजीएम और पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि रांगामाटी के पीडीएस डीलर केदार प्रसाद वर्णवाल के घर के सामने से एक ऑटो में कुछ बोरों में चावल लादा जा रहा है।जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तबतक ऑटो बोरा लादकर इसरी की ओर निकल गया।

कुछ ग्रामीण बाइक से ऑटो का पीछा करते हुए इसरी पहुंचे तो देखा कि एक दुकान में चावल के दो बोरों को उतारा जा चुका है।ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए उतारे गये दो बोरों को फिर से ऑटो में लदवाकर ऑटो को रांगामाटी ले गये।ऑटो के रांगामाटी पहुंचते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और प्रशासन से डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना के बाद मौके पर जिप सदस्य सुनीता कुमारी प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबचन्द यादव मुखिया जागेश्वर यादव पंसस नेहा कुमारी वार्ड सदस्य तिलकचंद साव पहुंचे।इसके बाद मामले की सूचना डुमरी एसडीएम को दी।एसडीएम के निर्देश पर प्रखंड के प्रभारी एजीएम संतोष कुमार और निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई में जूटी थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *