• Tue. Mar 10th, 2026

धनबाद: बिना सिविल सर्जन से छुट्टी लिए कार्यालय से बाहर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी की कटेगी वेतन,बनाया गया स्पेशल सेल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2022

*धनबाद: बिना सिविल सर्जन से छुट्टी लिए कार्यालय से बाहर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी की कटेगी वेतन,बनाया गया स्पेशल सेल*

धनबाद: विभिन्न प्रखंडों में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी के अब बिना सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना दिए बाहर जाने पर हाजिरी कटेगी। इस संबंध में सिविल सर्जन ने तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देशित किया है। जरूरी और आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर और कर्मचारियों को छुट्टी देने के लिए जिला स्तर पर सेल का गठन किया गया है। कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी अपने प्रभारी चिकित्सक को आवेदन देंगे, इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय को भी आवेदन अग्रेषित करना है। इसके लिए सिविल सर्जन स्तर से व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।

व्हाट्सएप नंबर पर सभी डॉक्टर कर्मचारियों को अपना आवेदन भेजना है। छुट्टी की आवश्यकता को देखते हुए सिविल सर्जन इसकी अनुमति देंगे।

सिविल सर्जन डॉक्‍टर आलोक विश्‍वकर्मा ने बताया कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए सेल का गठन किया गया है। दरअसल कई प्रखंडों में डॉक्टर और कर्मचारी आवेदन देते हैं, लेकिन उनका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाता है। इस वजह से हाजिरी को लेकर कई परेशानियां कार्यालय में आती हैं। इन्‍हीं सभी परेशानियों को देखते हुए व्हाट्सएप पर आवेदन देने की सुविधा डॉक्टर और कर्मचारियों को दी जा रही है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत जरूरतमंद डॉक्टर और कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर ही छुट्टी की स्वीकृति दे दी जाए।

निरसा में चिकित्सकीय सेवा की जाएगी दुरुस्त

पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे निरसा प्रखंड में चिकित्सकीय सुविधा बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए डॉक्टर और कर्मचारियों की बहाली के अलावा दवा पर्याप्‍त मात्रा में रखेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि इस इलाके में काफी संख्या में लोग रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि सरकारी सुविधा का लाभ यहां की आबादी को मिले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *