• Mon. Mar 9th, 2026

झमाडाकर्मियों का दूसरे निकायों में किया जाएगा समायोजन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2022

*झमाडाकर्मियों का दूसरे निकायों में किया जाएगा समायोजन*

*धनबाद :* झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) कर्मचारियों का शहरी स्थानीय निकायों में समायोजन किया जाएगा। योग्यता के आधार पर झमाडा के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का नगर निकाय में समायोजन किया जाएगा।इस बाबत डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रभारी एमडी सतेन्द्र कुमार, तकनीकी सदस्य इंद्रेश शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त कंचन कुमार भुदोलिया, प्रधान सहायक अरबिंद कुमार, सहायक नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

निर्णय लिया गया कि झमाडा की खाली जमीन पर स्थानीय नगर निकायों को पीपीपी मोड में विकसित करने के लिए हस्तांतरण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की गई।
झमाडा में 390 कर्मचारी कार्यरत: वर्तमान में झमाडा में 390 कर्मचारी कार्यरत है।

2024 तक 147 कर्मी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शेष 243 कर्मचारी रह जाएंगे। विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 45 और लिपिक 15-20 सहित अन्य विभाग के कर्मी रह जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास मैनपावर बहुत कम है। सबसे अधिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हैं।

*योग्यता के आधार पर पर्यवेक्षक का किया जाएगा समायोजन*

योग्यता के आधार पर झमाडा के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का नगर निकाय में समायोजन किया जाएगा। तकनीकी सदस्य इंद्रेश शुक्ला ने बताया कि विभाग में कुछ पर्यवेक्षक स्नातक पास हैं, तो कुछ पांचवीं तक ही पढ़े हैं। कुछ एलएलबी भी पास हैं। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त करनेवाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है, जिनकी सेवानिवृत्ति एक साल से अधिक बची है, वैसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी।

भूखंड को हस्तांतरण के लिए कमेटी गठन: शहरी निकायों को पीपीपी मोड में मार्केट सहित अन्य कुछ विकसित करने के लिए झमाडा की खाली जमीन की जरूरत पड़ने पर कमेटी हस्तांतरण करेगी। इसके लिए कमेटी के अध्यक्ष डीसी बनाए गए हैं। संयोजक झमाडा एमडी, सदस्य नगर आयुक्त धनबाद, चास और गिरिडीह के अपर नगर आयुक्त, निरसा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *