
आदित्यपुर आरआईटी थाना मैदान, जागृति मैदान आदित्यपुर_02 में काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन रविवार को संपन्न हुआ.
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह मुख्य अतिथि और डॉ नकुल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे.
यहां श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, जागृति युवा संघ के द्वारा पूजा समारोह आहूत किया जाता है. पूजा के दौरान आगामी 10 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आहूत किया जाएगा,
जिसमें प्रसिद्ध मगही गायक गुंजन और अभिषेक सिंह के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. इस अवसर पर पूजा कमिटी के संरक्षक विवेक सिंह, अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक वाशिष्ठ, आदर्श कुमार, महासचिव हर्षित मिश्रा,
सक्षम राज व अंकुर कुमार, सचिव प्रतीक सिंह, विकाश आनंद, विराज रोशन, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल झा, सदस्य ओमप्रकाश यादव, विशाल, कुणाल, संदीप, अभिषेक, आयुष, आशुतोष, करण आदि उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
