
मैथन मोड़ दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक मंगलवार की देर शाम मंदिर प्रांगण में की गई। जिसमें वर्ष 2022 के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया।


अध्यक्ष अंशुमन जायसवाल, उपाध्यक्ष राजु सिन्हा एवं अजय साव, सचिव बबलू साव, सह सचिव राजकुमार साव एवं अशोक साव, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, सह कोषाध्यक्ष संजीत यादव एवं संजय मिश्रा तथा अशोक साव को पूजा कमिटी के सलाहकार बनाया गया। कमेटी गठन के बाद सलाहकार अशोक साव ने बताया कि इस वर्ष मैथन मोड़ पूजा कमिटी अलग ढंग से कार्यक्रम की शुरुआत की है। दुर्गा पूजा में खर्च होने वाले बजट का अधिकांश राशि सदस्यों ने खुद जमा करवाया है। बाकी पैसे लोगों से सहयोग के रूप में अर्जित करने के लिए सदस्य उन लोगों से मिलेंगे इस वर्ष सड़कों पर कमेटी के कोई भी सदस्य चंदा नहीं करेंगे इससे हमेशा जान का खतरा बना रहता है। इस वर्ष मैथन मोड़ दुर्गा पूजा कमिटी भव्य आयोजन करने को दृढ़ संकल्पित है।इस दौरान रामकुमार साव, टिंकू साव, मनोज यादव, पिंटू यादव, धनन्जय यादव, संजीत यादव, रंजीत साव, अशोक साव, विक्की यादव, सागर, अरुण, प्रेम साव, राजेश, सूरज पासवान, अवधेश साव आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
