• Sun. Mar 8th, 2026

जनता ने राज सिन्हा से मांगा वोट के बदले पानी , परेशान भाजपा विधायक राज सिन्हा ने लगाया संबधित विभाग से गुहार,मजबूर करने पर दी आंदोलन की धमकी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2022

*जनता ने राज सिन्हा से मांगा वोट के बदले पानी , परेशान भाजपा विधायक राज सिन्हा ने लगाया संबधित विभाग से गुहार,मजबूर करने पर दी आंदोलन की धमकी*

*धनबाद :* धनबाद से भाजपा विधायक को पानी ने परेशान कर दिया है. पानी संकट झेल रहे लोग उनके घर पहुंच जाते हैं और अपनी पीड़ा बता कर वोट देने की एवज में पानी मांगते हैं. ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ. शहर के कुसुम बिहार के नागरिक पिछले कई महीनों से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं. यहां पानी सप्लाई ठप है. परेशान लोग बड़ी संख्या में रविवार को विधायक राज सिन्हा के आवास पर पहुंच गए और अपनी पीड़ा बताई.

विधायक ने भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता को बुलाया. नगर आयुक्त से बात की. अधिकारियों ने रोटेशन के आधार पर जलापूर्ति करने की बात कही लेकिन नागरिक इसे आश्वस्त नहीं दिखे.

उन्होंने कहा कि अगर पानी सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *