• Mon. Oct 26th, 2026

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला कार्यालय का साकची में उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन साकची स्थित टीएम-13 नंबर गद्दी के प्रथम तल पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने किया। कार्यालय में स्वर्गीय अशोक साव के नाम पर कक्ष का नामकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शीतला मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा से हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश लाल, मनोज साव, अदित साव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, शिलोचन साहू और रामगोपाल जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *