
*चंद्रपुरा में निकली प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा*

*चन्द्रपुरा :* आजादी के अमृत महोत्सव पर चंद्रपुरा में बुधवार को भाजपा, सीआईएसएफ और विभिन्न स्कूलों ने अलग-अलग प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली। चंद्रपुरा के शिशु विकास मंदिर के विद्यार्थियों ने
प्रभात फेरी निकाली जिसमें काफी संख्या में स्टेशन रोड की महिलाओं सहित
यहां के लोगों ने भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की।

चंद्रपुरा के उप मुखिया रवींद्र यादव, पंसस सरिता वर्णवाल, पूर्व मुखिया राधिका देवी, प्राचार्य विद्या गौतम भारती, रीमा जोशी, संजू बरनवाल, कृष्णा सिंह सहित कई शिक्षक व स्कूली बच्चे शामिल थे।
सीआइएसएफ डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल यूनिट द्वारा इस दिन हर घर झंडा को लेकर
सुबह डीवीसी कालोनी में रोड मार्च किया गया तथा सभी को इसे लिए प्रेरित किया। इस मार्च में डिप्टी कमांडेंट नकुल कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर अजय कुमार, गौतम राय, अपर्णा मंडल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र
सिंह, एके ओला, सहायक उपनिरीक्षक एच उड़ान ने भाग लिया। भाजपा के कार्यकम में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, संजीव झा, विजय साव, चंद्रशेखर
महथा, राजेश सिन्हा, कृष्णा पांडेय आदि शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
