• Wed. Mar 4th, 2026

हर-हर शंभू…गाने वाली बड़बिल की अभिलिप्सा पंडा का दिल्ली में सम्मान, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2022

 

*उड़ीसा :* अपनी मधुर स्वर से भजन गायकी से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने वाली ओडिशा के बड़बिल की बेटी, हर-हर शंभू… की गायिका अभिलिप्सा पंडा शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंची हुई थी। नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने परिवार सहित आवास पर अभिलिप्सा का भव्य स्वागत करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता पूर्व ओडिशा सरकार में सड़क परिवहन और कृषि मंत्री देवेन्द्र प्रधान ने भी अभिलिप्सा को आशीर्वाद देकर प्रेरित किया।

*अभिलिप्सा का स्वागत कर किया सम्मानित*

इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री अजय दुबे और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक सिंह ने भी अभिलिप्सा का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को अभिलिप्सा अपने पिता अशोक कुमार पंडा के साथ चंडीगढ़ में किसी चैनल पर गीत रिकार्डिंग के लिए भुवनेश्वर से चंडीगढ़ फ्लाइट से निकली थी। इसी क्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नई दिल्ली में अभिलिप्सा का स्वागत किया गया। बता दें कि ‘हर-हर शंभू…’ ।

भजन को सबसे पहले ओडिशा स्थित बड़बिल शहर की बेटी अभिलिप्सा पंडा ने गाया है। अभिलिप्सा के गाए ‘हर-हर शंभू…’ भजन को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। वहीं, ‘हर-हर शंभू…भजन को गाने के कारण इन दिनों इंडियन आइडल में आ चुकी फरमानी नाज खूब ट्रोल की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिलिप्सा पंडा को लेकर भी फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है। प्रशंसक अभिलिप्सा की आवाज की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *