• Wed. Apr 1st, 2026

२३ जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों में लगेगा मेगा केसीसी कैंप।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2022

*

बिरसा किसान व पीएम किसान योजना के छूटे लाभुक कर सकते हैं आवेदन
जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों व बैंकों के सुदूरवर्ती ब्रांचों में 23 जून को मेगा केसीसी कैंप लगेगा. इसमें बिरसा किसानों व पीएम किसान योजना के छूटे लाभुकों का केसीसी बनाया जाएगा. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले कैंप में किसान केसीसी के लिए आवेदन दे सकते हैं. अवेदनों की जांच कर यदि कहीं कोई त्रुटि है, तो मौके पर ही सुधार किया जाएगा. आवेदन मिलने के बाद एक पखवाड़े के अंदर संबंधित बैंक किसानों को केसीसी बना कर दे देंगे. केसीसी कैंप में किसान भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक खाता का विवरण (पासबुक की फोटो कापी), पैन कार्ड (यदि उपलब्ध है), मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, मुखिया से सत्यापित जमीन की रसीद व वंशावली, जिस जमीन पर खेती की जाती है उसका रकबा स्वघोषणा पत्र देना होगा. स्वघोषणा पत्र जनसेवक, मुखिया, राजस्व कर्मचारी या ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित होना चाहिए. यह जानकारी उपायुक्‍त कार्यालय से दी गई है.

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *