
*बिजली की आंख मिचौली से व्यवसाई परेशान,नियमित बिजली की मांग को लेकर व्यवसायी गोलबंद*

*झरिया :* बिजली की लचर व्यवस्था से व्यवसाई वर्ग के लोग हैं परेशान है वहीं सोमवार को मीडिया से बात करते हुए स्थानीय दुकानदारों ने बताया की बिजली आती है और झलक दिखाती है और तुरंत चली भी जाती है कई बार तो घंटों बाद आती है तो कई बार पूरे दिन नहीं रहती है वही आपको बता दूं कि पूरे देश को ऊर्जा देने वाले कोयलांचल झरिया इन दिनों अंधकार का दंश झेल रही है।

झरिया में इन दिनों बिजली की स्थिति चरमरा गई है जिससे व्यवसायिक वर्ग पर अब इसका सीधा असर पड़ने लगा है झरिया के कई व्यवसायिक संस्थान के दुकान ठप हो गए हैं बिजली नहीं होने के कारण उनके रिपेयरिंग जैसे काम पूरी तरह से रुक गई है दुकानों में मानो अंधेरा पसर गया ऊपर से यह भीषण गर्मी भी दोहरी मार रही है। जिससे ग्राहकों का काम पूरी तरह से रुक गया है और इसका असर उनकी जीविका पर पड़ने लगा है ।
वहीं बिजली कि लचर व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। बिजली नहीं रहने से लोगों की दुकानें पूरी तरह से ठप हो गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
