• Fri. Apr 3rd, 2026

रांची में उपद्रव होने के बाद अब धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2022
crescent ad

*रांची में उपद्रव होने के बाद अब धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद*

*शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दिए गए हैं, संवेदनशील इलाकों पर खास नजर बनाए हुए हैं*

रांची में शुक्रवार 10 जून को प्रदर्शन में हिंसा और उपद्रव के बाद धनबाद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है. प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. शहर के चप्पे चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. शहर के साथ ही अन्य संवेदनशील इलाकों पर भी खास तौर पर नजर रखी जा रही है. शहर में 11 जून को हर चौक चौराहे पर पुलिस तैनात दिखी.
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. जिले के विभिन्न थानों में उपद्रव क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. इन सभी क्षेत्रों में दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है. सुबह से ही उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है. साथ ही इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस की साइबर सेल एक्टिव है. इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *