• Wed. Mar 4th, 2026

झरिया-सिंदरी में जल्द हीं नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था तो जीएम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे : रागिनी सिंह।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 8, 2022

*झरिया-सिंदरी में जल्द हीं नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था तो जीएम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे : रागिनी सिंह।*

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को ज्ञापन देकर समस्या हल करने की मांग की।
कोयलांचल में इन दिनों बिजली की लचर व्यवस्था से आमजन काफी परेशान हैं, लोग त्राहिमाम कर रहे है. खासकर झरिया सिंदरी में बिजली की घोर समस्या हो गई है. समस्या के निदान के लिए झरिया सिंदरी के लोगों ने कई बार आंदोलन किया. बावजूद कोई हल नहीं निकला. मंगलवार 7 जून को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने महिला नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात की. उन्हें ज्ञापन सौंपा और झरिया-सिंदरी को बिजली की घोर समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की.

भाजपा महिला नेत्री रागिनी सिंह महाप्रबंधक से मुलाकात करने के बाद मीडिया से कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से बिजनेस के अलावा बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. झरिया सिंदरी के लोगों में आक्रोश पनप रहा है. बिजली जीएम को ज्ञापन सौंपा गया. जीएम ने जल्द ही समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली की समस्या का निदान नहीं हुआ तो जीएम कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *