• Fri. Mar 6th, 2026

एमओसीपी कॉलोनी के 26 नंबर ब्लॉक में उपरी मंजिल का छज्जा गिरने से बीसीसीएल कर्मी घायल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2022

*एमओसीपी कॉलोनी के 26 नंबर ब्लॉक में उपरी मंजिल का छज्जा गिरने से बीसीसीएल कर्मी घायल*

*तिसरा :* लोदना क्षेत्र के एमओसीपी कॉलोनी के 26 नंबर ब्लॉक में उपरी मंजिल का छज्जा गिरने से बीसीसीएल कर्मी साउथ तीसरा में कार्यरत डंपर ऑपरेटर सुशांत बाउरी को बीती रात चोट लगी है पत्नी माला देवी एवं बच्चे बाल बाल बचे नीचे का पलंग कुर्सी आदि टूट कर चकनाचूर हो गया सूचना मिलने पर सुबह नॉर्थ साउथ तीसरा के ओवर सीयर परीमल रजवार मौके पर पहुंचे निरीक्षण कर कहा कि जल्द मरम्मत कराएंगे।

सुशांत ने बताया कि रात्रि में घर के सामने बना चाला में सोने के लिए जा रहा था तभी ऊपर से अचानक छज्जा टूट कर गिर गया तीसरी मंजिल से छज्जा टूटने से उसका करकट सीट तोड़ते हुए नीचे आ गया मलवा के कारण उसके पैर में थोड़ा चोट लगा बाकी लोग बच गए यदि वही होते तो बड़ी घटना हो सकती थी ऊपर शैलेंद्र सर्किल एवं अन्य लोग रहते हैं शैलेंद्र ने बताया कि उसके ऊपर तीसरी मंजिल से टूटकर गिरा है जो खाली आवास है। लोगों ने बताया कि कई बार बीसीसीएल प्रबंधन को मरम्मत की सूचना दी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया आसपास सभी आवास जर्जर है केवल खानापूर्ति होती है कोई ध्यान नहीं दिया जाता है जिस कारण यह घटना होती है।

आने वाले दिन में बड़ी घटना हो सकती है सूचना परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार को भी दे दी गई है जनता मजदूर संघ के रितेश निषाद ने घटना के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है और मांग की है कि जल्द से जल्द सभी क्वार्टर का रिपेयरिंग कराया जाए।

मौके पर पहुंचे परिमल रजवार का कहना है कि मरम्मत जल्द करवाएंगे सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *