
*धनबाद : डीआरएम के द्वारा 25 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत,*
*सूझबूझ दिखाते हुए समय पर दुर्घटना टालने में किया था बेहतर प्रदर्शन।*

धनबाद – मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने 31 मई को मंडल मुख्यालय सभा कक्ष में 25 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया. इन रेलकर्मियों ने हाट एक्सल, पटरी में दरार, कलपुर्जा टूटने जैसे गंभीर मामलों को समय पर पहचान कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कर संभावित दुर्घटना को टालने में मदद की है.

मंडल रेल प्रबंधक ने इनकी कर्तव्य परायणता की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
