• Sun. Mar 8th, 2026

आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न*

*धनबाद :* आर्ट ऑफ लिविंग की तीन (3) दिवसीय कार्यशाला, स्कूल मेधा योग – 1 का समापन आज दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में हुआ।

कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग फैकल्टी श्री मयंक सिंह, सोनाली सिंह और अनुप्रिया गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों को योगासन, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया के साथ-साथ खेल, ध्यान, मानवीय मूल्य, एकाग्रता प्राणायाम सिखाया। खेल से उन्हें खेल भावना सिखाई गई और पराजय को शालीनता से स्वीकार करने का गुर सिखाए।

कार्यशाला के तीनो दिन जिस टीम ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिया, उसमे से प्रथम 2 टीम को प्रशिक्षकों ने पुरस्कृत किया।
छात्रों ने 3 दिवसीय कार्यशाला का आनंद लिया और लाभ उठाया.. जैसे आठवीं कक्षा की सोहिनी बख्शी अधिक समय तक ध्यान केंद्रित करने में सक्षम नहीं रह पाती थी, लेकिन एकाग्रता प्राणायाम करने के बाद वह आसानी से पढ़ाई करने बैठ पाई,
जबकि 10वीं कक्षा समृद्धि किशोर आधे घंटे से ज्यादा एकाग्र नहीं हो पाती थी तीन दिन की शिविर से लगातार तीन घंटे तक पढ़ाई कर पाई। आठवीं कक्षा के अली अफ्फान ने सभी निर्देशों का पालन बहुत ही अच्छे तरीके से किया और व्यावहारिक रूप से तीन दिनों ताजा शाकाहारी भोजन करने का अनुभव किया, जिससे वह कम चिड़चिड़े और अधिक खुश महसूस कर सके।
इसके अलावा और भी साथ कई छात्र जैसे अरित्रो चौधरी, सृष्टि सुमन सिंह, अतुल्य, प्रणित और अन्य को सुदर्शन क्रिया करने का बहुत अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ और उन्होंने अपने घर पर इसका अभ्यास जारी रखने का वादा किया।

प्रिंसिपल डॉ सरिता सिन्हा प्रसन्नता और आभार आर्ट ऑफ लिविंग के आए हुए प्रशिक्षक को धन्यवाद दिया और अपने छात्रों को बहुमूल्य टिप्स, मानवीय मूल्य, एकाग्रता ध्यान का पालन करने की सलाह दी और निकट भविष्य में अन्य कक्षाओं को भी सुदर्शन क्रिया का अनुभव करने की पेशकश की। तीन दिवसीय कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी पंजीकृत छात्रों को आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यशाला का सफलतापूर्वक प्रबंधन डीपीएस की पूर्व छात्र नेहा गर्ग, आईएसएम आईआईटी के मोहित आनंद, स्वयंसेवी पिंटू सिंह के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रशिक्षिका संगीता गुहा, शंपा बिस्वास, दीपाली शर्मा सोनम सिंह, रंजीत सिंह, कल्याणी सिन्हा आदि का योगदान रहा।

द आर्ट ऑफ लिविंग की इंट्यूशन वर्कशॉप स्नातक नलिनी, अवनि, रिद्धि और वंदना ने डीपीएस के छात्रों को ब्लाइंड फोल्ड तकनीक – नॉट्स एन क्रॉस, सॉल्विंग रूबिक क्यूब आदि का प्रदर्शन किया। कल से बैंक मोर में बच्चो के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की अंतर्ज्ञान (इंट्यूशन) कार्यशाला होने जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *