• Sun. Mar 8th, 2026

कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुई फिल्म ‘मुजिब’ की ट्रेलर,निगेटिव कैरेक्टर रोल निभा रहे हैं धनबाद के चंद्रशेखर दत्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2022

*कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुई फिल्म ‘मुजिब’ की ट्रेलर,निगेटिव कैरेक्टर रोल निभा रहे हैं धनबाद के चंद्रशेखर दत्ता*

*धनबाद :*
पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी पर बनी फिल्म मुजिब का ट्रेलर विश्व के प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्माण भारत और बांग्लादेश सरकार ने मिलकर किया है।फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया है। फिल्म में धनबाद के चंद्रशेखर दत्ता निगेटिव कैरेक्टर का रोल निभा रहे हैं।

भूली से सटे रेंगुनी बस्ती के रहने वाले चंद्रशेखर दत्ता ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होना गर्व की बात है। यह फिल्म सितंबर में विश्व के 130 देशों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी के बारे में चंद्रशेखर ने बताया कि इसकी कहानी बांग्लादेश के क्रांतिकारी हीरो मुजीबुर रहमान पर आधारित है। बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग कराने के लिए इनकी अगुवाई में आंदोलन किया गया था। उसेक बाद वह बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति भी बने। लेकिन आजादी के कुछ साल बाद सेना के चीफ बजलूल हुड्डा ने उनकी हत्या कर दी। चंद्रशेखर इसी बजलूल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बांग्लादेश और भारत में की गई है।

*बिहार डायरी में भी नजर आएंगे चंद्रशेखर*

नेटफ्लिक्स पर जुलाई महीने में बिहार डायरी रिलीज होने वाली है। इसमें भी चंद्रशेखर दत्ता अहम किरदार निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग रांची और आसपास के जिलों में हुई है। रामलीला समेत कई फिल्मों में चंद्रशेखर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *