
*आसनसोल से धनबाद आया पति अपनी पत्नी के साथ गया था पिज्जा खाने, हाथ धोने गया तो गायब हो गई पत्नी*

*धनबाद :* सोचिए, अगर आप अपनी पत्नी के साथ घूमने निकले हैं, काफी हंसी-खुशी का माहौल हो और अचानक आपकी पतनी गायब हो जाए तो आप कैसा महसूस करेंगे। ऐसी ही एक घटना 17 मई को सरायढेला थाना इलाके में घटी, जब एक पति अपनी पत्नी के साथ ओजोन गैलेरिया माॅल स्थित डोमिनोज में पिज्जा खाने आया था। पिज्जा खाने के बाद जब वह हाथ धोने गया तो उसकी पत्नी लापता हो गई।

बहुत खोजने के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो मामला थाना पहुंचा। पति का कहना है कि अब उसकी पत्नी का फोन नंबर भी ऑफ आ रहा है।
जब पत्नी का कोई पता नहीं चला तो उसके बाद युवक अपनी ससुराल गया, जहां से निकल कर उन लोगों ने इसकी शिकायत सरायढेला थाना में की है।
*पहली बार ससुराल आया था पति:* आसनसोल के कपड़ा व्यवसायी मो. राशिद अली शादी के बाद पहली बार अपनी ससुराल झरिया आए थे। उनकी शादी झरिया फुसबंगला में हुई है। 17 मई को वह अपनी पत्नी के साथ धनबाद स्थित ओजोन गैलेरिया घूमने आए थे, लेकिन यहां से उनकी पत्नी अचानक गायब हो गई। शिकायत करने के बाद पुलिस उनकी लापता पत्नी को ढूंढ़ने में लगी है, मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, इधर राशिद वापस अपने घर आसनसोल चले गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
