• Sun. Mar 8th, 2026

व्यवसायी रंजीत साव की हत्या पीडीएस चावल के अवैध कारोबारी विजय गर्ग और भोलू यादव ने करवाई*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2022

*व्यवसायी रंजीत साव की हत्या पीडीएस चावल के अवैध कारोबारी विजय गर्ग और भोलू यादव ने करवाई*


*कारोबार में ‘राज’ करना चाहते थे गर्ग और यादव, 29 अप्रैल को हुई थी हत्या अमन का गुर्गा सद्दाम भी शामिल*

धनबाद । झरिया के एमआरएफ टायर शोरूम संचालक और चावल कारोबारी रंजीत साव की हत्या पीडीएस चावल के अवैध कारोबारी विजय गर्ग और भोलू यादव ने करवाई वे इस कारोबार में राज करना चाहते थे एसएसपी संजीव कुमार ने मीडिया से बातचीत में यह खुलासा किया!

*चार लोगों ने मिलकर हत्या की साजिश रची जिसमें से दो लोग विजय गर्ग और हुमायूं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है*

*29 अप्रैल को रंजीत साव की गोली मारकर हत्या की गई थी*

*सद्दाम गर्ग यादव और हुमायूं की साजिश*

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जेल में बंद अमन सिंह का गुर्गा सद्दाम, चावल कारोबारी भोलू यादव, विजय गर्ग और हुमायूं ने रंजीत साव की हत्या की साजिश रची और बाहर से दो शूटर को बुलवा कर हत्या करवाई अमन सिंह का गुर्गा सद्दाम जेल में था अवैध पीडीएस चावल के कारोबार के आरोप में भोलू यादव और विजय गर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वहीं उनकी मुलाकात हुई!

*बाहर से बुलाए शूटर गर्ग ने दिए एक लाख विजय गर्ग जेल से बाहर आ गया जबकि भोलू और सद्दाम जेल में ही बंद है*

सद्दाम और भोलू यादव से जेल से ही विजय गर्ग की बातचीत होती रही विजय ने अपने साथ हुमायूं को जोड़ा विजय गर्ग ने एक लाख रुपया उपलब्ध करवाया. जिसमें से 70 हजार रुपया शूटर को दिया गया जबकि 30 हजार रुपया भोलू यादव के घर में दिया गया था हुमायूं ने शूटर को हत्या के बाद बोकारो तक छोड़ा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *