• Mon. Nov 30th, 2026

टाटा मोटर्स गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 लोगों पर FIR दर्ज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
 जमशेदपुर । टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुबोध पात्रो की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हुए आंदोलन के मामले में अब नया मोड़ ले लिया है । कंपनी प्रबंधन ने धरना में बैठे लोगों पर अब कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, सुबोध पात्रो की मौत के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर लगातार पांच दिनों तक आंदोलन चला था। इस दौरान कंपनी के पांच प्रमुख गेट जाम करने और हंगामा करने का आरोप लगाया गया है।
कंपनी के सुरक्षा अधिकारी शिवाकांत सिंह के लिखित बयान पर बागबेड़ा पुलिस ने मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन झामुमो पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गण भी जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में बंटी सिंह के आंदोलन को जायज ठहराते हुए टाटा मोटर्स कंपनी के गेट पर तीर कमान एवं झंडा बैनर लेकर धरना प्रदर्शन पर कई घंटे बैठे रहे और कंपनी को अंततः समझौता वार्ता के लिए झुकना पड़ा ।
इधर प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बंटी सिंह और उनके समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से कंपनी के पांचों गेट जाम कर दिए और कर्मचारियों की आवाजाही भी बाधित की गई थी तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस मामले में बंटी सिंह के अलावा भीम कामत, अनिल कुमार, जय प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार, बिंदू सिंह, कल्लू रजक, धीरज वर्मा, गुरविंदर सिंह उर्फ राजा दूबे, अप्पू तिवारी, सन्नी ठाकुर, अविनाश झा उर्फ गबरू, निखिल राज, बृजानंद पाठक, जय राम सोरिंग, पिंकी सिंह और संगीता कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन क्या अब कानूनी लड़ाई का रूप लेगा? आने वाले दिनों में इस मामले में क्या कार्रवाई होती है ? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। टाटा मोटर्स के सुरक्षा अधिकारी शिवाकांत सिंह के लिखित बयान के आधार पर बागबेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मजदूर नेता बंटी सिंह और उनके समर्थकों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से कंपनी के पांचों गेटों को जाम किया, जिससे कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित हुई। शिकायत में प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल, हंगामा करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया गया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं, गेट जाम, कर्मचारियों की आवाजाही में बाधा और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आगे जांच के आधार पर पुलिस की कार्रवाई तय होगी।
सुबोध पात्रो की मौत के बाद परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब प्राथमिकी और पुलिस जांच तक पहुंच गया है।
मुकदमे दर्ज कराकर आंदोलन की आवाज नहीं दबाई जा सकती, मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी : बंटी सिंह
टेल्को प्रबंधन द्वारा खुद और अपने समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद मजदूर नेता बंटी सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कानूनी कार्रवाई और मुकदमों का दबाव से वे मजदूरों के हक की लड़ाई से पीछे हटने वाला नहीं हैं । उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनका उद्देश्य है और किसी भी परिस्थिति में इस आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।
मुकदमा दर्ज होने के बाद बंटी सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि यदि धरने में कई लोग शामिल थे, तो कार्रवाई केवल कुछ लोगों के खिलाफ ही क्यों की गई ? धरना-प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि यदि किसी मामले में कार्रवाई होती है, तो वह सभी तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर निष्पक्ष होनी चाहिए, न कि चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर। बंटी सिंह ने दो टूक कहा कि मुकदमे दर्ज होने से वह डरने वाले नहीं हैं। मजदूरों के हक, सम्मान और न्याय के लिए उठाई गई आवाज को किसी भी कानूनी दबाव के सहारे कमजोर नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों की समस्याओं को सामने लाना और प्रबंधन के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखना उनकी जिम्मेदारी है। यदि मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के दौरान मुकदमों का सामना करना पड़ता है, तो भी वह अपने रुख से पीछे नहीं हटेंगे।
मजदूर नेता ने धरने में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने जानना चाहा कि जब धरने में दूसरे लोग भी मौजूद थे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस सवाल के जरिए उन्होंने पूरे मामले में समान रूप से कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बंटी सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेगा और किसी भी प्रकार के दबाव या पक्षपात से दूर रहकर तथ्यों के आधार पर निर्णय करेगा।
बंटी सिंह ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले में न्यायसंगत कार्रवाई होगी और किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि मजदूरों के हितों से जुड़े मामलों में संघर्ष केवल मुकदमों या दबाव के कारण समाप्त नहीं होगा। मजदूरों की समस्याओं का समाधान संवाद, उचित कार्रवाई और न्यायपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। बंटी सिंह के बयान से स्पष्ट है कि वह मजदूरों के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने के पक्ष में हैं। उन्होंने दोहराया कि मजदूरों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े सवालों पर उनकी आवाज आगे भी बुलंद रहेगी। मुकदमों से डरकर पीछे हटने के बजाय वह मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को सामने लाते रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *