• Sat. Nov 28th, 2026

दलमा की तराई क्षेत्र में रातभर हाथियों का उत्पात, एक व्यक्ति घायल, तीन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त

admin's avatar

Byadmin

Nov 28, 2026

 

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गज परियोजना के जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले में हांकासारा निवासी मकर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हाथियों ने क्षेत्र में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीण भागकर अपनी जान बचाए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात हाथियों का झुंड दलमा सेंचुरी से उतर कर दलमा जंगल की तराई क्षेत्र के गांवों में पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। तिल्ला गांव में एक तथा ऑटो सिमल एवं बाघाडीह गांव में घरों को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा एक अन्य घर को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

 

घायल मकर उरांव को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोप, वनपाल रतन गोराई, वनरक्षी राम चरण महतो तत्काल पहुंचे और घायल 37 वर्षीय मकर उरांव को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया एवं पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की ओर चला गया है।

 

लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात भर हाथियों के आतंक से डरे-सहमे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि न जाने कब हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में गांव पहुंचे और मौत बनकर आंगन में खड़ा हो जाए। इसी डर से ग्रामीण भयभीत रहने लगे हैं।

 

इसको लेकर नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल धान कटनी का समय है। किसानों के खलिहानों में धान रखा हुआ है। धान खाने के लिए हाथी गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग को अपनी क्विक रिस्पांस टीम (QRT) सक्रिय रखनी चाहिए और हाथियों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो हजारों ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर नियंत्रण करने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *