
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त जयंती समारोह आयोजित की गई । इस अवसर पर श्री मामचंद अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी कृत दो पुस्तकों का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति की उपासना सिन्हा ने की ।

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डॉ वीणा पाण्डेय भारती ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने दिया ।

तदनुपरान्त का मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त की संक्षिप्त साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश : माधवी उपाध्याय एवं पुनम महानंद ने प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंचासीन अतिथियों द्वारा नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं तुलसी भवन साहित्य समिति के प्रचार सचिव श्री मामचंद अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकें “कह वसंत कर जोड़” एवं “खिल उठे मन के सुमन” का लोकार्पण किया गया । लोकार्पित पुस्तकों पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ रागिनी भूषण एवं रीना सिन्हा सलोनी ने रचना एवं रचनाकार दोनों की भूरि – भूरि प्रशंसा की । तत्पश्चात श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने रचनाकार श्री वसंत जमशेदपुरी का साहित्यिक तथा डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने काव्यात्मक परिचय प्रस्तुत किया । इसके बाद तुलसी भवन द्वारा श्री जमशेदपुरी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में ‘कथा मंजरी’ के अन्तर्गत विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 11 कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त डॉ अजय कुमार ओझा ने अपने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान की । जो इस प्रकार है —
क्रम कथाकार कहानी का शीर्षक
1. – पूनम महानंद नर्मदा
1. – डॉ एन. के सिंह अंधा,बहरा,गुंगा
2. – शक्ति श्रीवास्तव रुपा तुम कहां खो गई
3. – रेखा सहाय कलयुग के श्रवण कुमार
4. – सुस्मिता मिश्रा विद्या दीप
5. – प्रतिभा प्रसाद कुमकुम घर
6. – आरती श्रीवास्तव नेट
7. – हरिकिशन चावला पंखेवाला
8. – डॉ उदय प्रताप हयात परदा
10.- वंदना केशर भारती कार्तिक पूर्णिमा
1. – रीना गुप्ता श्रुति टिमटिमाते दीये
इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधवी उपाध्याय, अजय प्रजापति, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद , डॉ यमुना तिवारी व्यथित, अशोक पाठक ‘स्नेही’, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र शाह ‘राज’, डॉ. एन. के. सिंह, हरभजन सिंह ‘रहबर’, विनोद बेगाना, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, सुस्मिता मिश्रा, मेहा मिश्रा, प्रतिभा प्रसाद कुमकम , डॉ रागिनी भूषण, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, बलविन्दर सिंह, हरिकिशन चावला, डॉ उदय प्रताप सिंह, सुजय कुमार , मंजू ठाकुर, रीना गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, सरिता सिंह, डॉ राकेश पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
