• Sat. Nov 28th, 2026

केरेडारी में कोयला जांच मशीन का ग्रामीणों ने किया विरोध, ऑपरेटर और अधिकारियों को नहीं चला मनमानी

admin's avatar

Byadmin

Nov 28, 2026

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

: केरेडारी प्रखंड के पगार स्थित सब-स्टेशन के बगल में 25 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे कोयला जांच करने वाली मशीन उतारे जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशीन को वापस भेज दिया तथा जांच करने वाले ऑपरेटर और अधिकारियों को भी वहां से लौटना पड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने बिना सहमति के कोयला जांच मशीन पहुंचाई थी। पिछले कई महीनों से एनटीपीसी परियोजना के विरोध में ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं इससे पहले मसाल जुलूस और प्रखंड कार्यालय का घेराव भी किया जा चुका है

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और भविष्य में भी एनटीपीसी की किसी भी गतिविधि का विरोध करेंगे। इस घटना के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *