
*सरायकेला।* झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर “सोना झारखंड” के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार तथा आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला द्वारा विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष *श्री मनोज चौधरी जी* ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

शिविर का संचालन *डॉ. मोनालिशा पंडित दास* के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान कुल *84 लोगों* के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर भी जांचा गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में 2 सहियाओं एवं 5 योग प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*टीम के सदस्य*
*चिकित्सक*
– डॉ. मोनालिशा पंडित दास
– डॉ. शैलेश
*योग प्रशिक्षक*
– विवेक कुमार अग्रवाल
– सुषमा कुमारी
– सुषमा महतो
– मनोरंजन महतो
– चांदनी सरदार
*सहिया*
– सोनामणि गोदासरा
– सुकुरमुनी हेम्ब्रम
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
