• Thu. Nov 26th, 2026

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ी ठंड, अलाव तापते नजर आए ग्रामीण

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

सरायकेला : जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में ठंड ने दस्तक दे दी है। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के साथ ही चारों प्रखंडों में जंगल, झरने और नदियों के होने के कारण क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। धान की कटाई और उठाव का काम भी लगभग पूरा होने के साथ ही मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है।

 

दिन भर हल्की गर्मी का अनुभव होता है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाती है। हिमालय में हिमपात की संभावना के कारण झारखंड में भी ठंडक बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।

 

ठंड के मौसम में गांवों के विभिन्न चौक-चौराहों पर ग्रामीण आग जलाकर तापते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम को ठंड काफी बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *