
नीमडीह अंचल अधिकारी ने हेवेन पंचायत के आंडा एवं लावा तथा काशीपुर गांव में स्वयं पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा, किसानों को जलस्तर वृद्धि एवं डूब क्षेत्र में खेती के दौरान सावधानी बरतने की दी सलाह।
कुकड़ू प्रखंड के दयापुर, दुलमी, ओरिया, एदलडीह, चौका एवं आदरडीह गांवों में अंचल निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों ने किया निरीक्षण; ग्राम प्रधानों के साथ मासिक बैठक में जंगली हाथियों से बचाव एवं धान कटाई के दौरान सतर्कता बरतने के प्रति किया जागरूक।

विगत सप्ताह आए चक्रवाती तूफान के कारण डैम के जलस्तर में वृद्धि से नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के कुछ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के खेतों में पानी भरने तथा धान कटाई में आ रही समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार अंचल प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डैम के जलस्तर, खेतों में जलभराव, धान कटाई की स्थिति एवं किसानों की समस्याओं का जायजा लेते हुए उनसे संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, किसानों एवं ग्रामीणों को संभावित जोखिमों के प्रति सतर्क करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

इस क्रम में नीमडीह प्रखंड के हेवेन पंचायत अंतर्गत आंदा एवं लावा तथा काशीपुर गांव में अंचल अधिकारी श्री अभय कुमार द्विवेदी ने स्वयं संबंधित ग्राम प्रधानों एवं राजस्व निरीक्षक के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, कुकड़ू प्रखंड के दयापुर, दुलमी, ओरिया, एदलडीह, चौका एवं आदरडीह गांवों में अंचल निरीक्षक एवं संबंधित राजस्व निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत कर खेतों में पानी भरने से उत्पन्न समस्याओं एवं धान कटाई की स्थिति की जानकारी ली गई। अंचल अधिकारी ने किसानों को डैम के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने तथा डूब क्षेत्र में खेती एवं फसल कटाई के दौरान विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी। साथ ही, अपनी एवं अपनी फसल की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त, अंचल अधिकारी के द्वारा नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड में ग्राम प्रधानों के साथ मासिक बैठक भी की गई। बैठक में जंगली हाथियों की गतिविधियों एवं उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों एवं किसानों को विशेष रूप से धान कटाई के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने तथा हाथियों की आवाजाही की सूचना तत्काल संबंधित वन विभाग एवं प्रशासन को देने के प्रति जागरूक किया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रखते हुए किसानों एवं ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
