• Mon. Nov 23rd, 2026

बहरागोड़ा में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

बहरागोड़ा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बिरसा कृषक पाठशाला सह कृषि प्रक्षेत्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन परियोजना निदेशक, आत्मा (ATMA), पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया गया था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा 20-सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम (BTM) और पाटपुर राजलाबांध पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

किसान मेला सह प्रदर्शनी में क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने भाग लिया और आधुनिक खेती के तरीकों, नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की गतिविधियों से अवगत कराया गया, ताकि वे खेती की नई पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय और आजीविका को और अधिक सुदृढ़ कर सकें।

आयोजकों ने बताया कि किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के कृषि मेले और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सत्यवान पैड़ा ने किया।

इस अवसर पर राजू सरकार, दीपक, रतन बाला सहित कई किसान मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *