• Sat. Nov 21st, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सुरक्षित मातृत्व को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 21, 2026
crescent ad

 

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शनिवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पंचायतों में सुरक्षित मातृत्व विषय पर जागरूकता एवं लाभुक उन्मुखी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अन्य पात्र लाभुकों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई।

 

इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत पात्र लाभुकों के आवेदन भरने एवं प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही लंबित आवेदनों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए लाभुकों को आवेदन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए निर्धारित पोषण पैकेट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच की गई तथा लाभुकों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

 

गतिविधियों में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। संबंधित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं लाभुकों के साथ संवाद कर योजनाओं की जानकारी साझा की गई तथा पात्र महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *