• Fri. Nov 20th, 2026

भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, सेकोर, गुलेल, मटका दौड़, गेंड़ी दौड़ एवं भारा दौड़ सहित विभिन्न पारंपरिक एवं ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय एवं पारंपरिक जनजातीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक एवं जनजातीय खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से इन खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। पारंपरिक एवं स्वदेशी जनजातीय खेलों को प्रोत्साहित करने से नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जुड़ी रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की।

 

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर भागीदारी एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

 

जिला खेल पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगामी प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं, प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार जिला स्तर से प्रमंडल एवं राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर आदिम जनजाति समूह (PVTG) तथा अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक ग्रामीण एवं जनजातीय खेलों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *