• Thu. Nov 19th, 2026

फूलकांत झा के नेतृत्व में मनी इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती,कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 19, 2026
crescent ad
गम्हरिया। राजीव गांधी चौक (लाल बिल्डिंग चौक) पर बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके त्याग, साहस और योगदान को याद किया।
मौके पर वक्ताओं ने हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में इंदिरा गांधी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशभक्ति की मिसाल है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इसके बाद राहगीरों के बीच लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवांग चंद्र मुखी, जिला महासचिव राजू रजक, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, वार्ड अध्यक्ष गणेश पॉल, प्रखंड महासचिव धनंजय गोप, सूरज गोराई, नंदू मुखी, निखिल सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed