• Thu. Nov 19th, 2026

8 माह से अटका एमडीएम भुगतान, कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने दी 15 दिन में अनशन की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

निरसा विधायक अरुप चटर्जी के बाद अब झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक सिंह ने भी शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की राशि पिछले 8 माह से भुगतान नहीं की गई है. नई व्यवस्था के तहत राशि का भुगतान सीधे दुकानदारों को किया जायेगा जिन्होंने एमडीएम की सामग्री बेची है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वेंडरो से जीएसटी बिल प्राप्त करें.जिसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

अशोक सिंह का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को नियमित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन इस नई व्यवस्था से एमडीएम योजना के प्रभावित होने कि आशंका है.उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है पर अफसर लोग कहीं न कहीं सरकार के छबि को धूमिल करने का प्रयास कर रहें हैं.

 

उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर राशि भुगतान नहीं होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ अनशन पर बैठ जायेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *