• Tue. Nov 17th, 2026

टस्कर हाथी की मौत के बाद पोस्टमार्टम, सैंपल जांच के लिए रांची भेजा गया

admin's avatar

Byadmin

Nov 17, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गुंडा पंचायत के डीटांड और गुंडा गांव के बीच 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दलमा गज परियोजना के एक टस्कर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दलमा वाइल्ड लाइफ के डीएफओ सबा आलम अंसारी, चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी एवं नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कर जांच में जुट गई।

 

पोस्टमार्टम के दौरान हाथी के विभिन्न अंगों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। पोस्टमार्टम के पश्चात वन विभाग द्वारा दो जेसीबी से गड्ढा खोदकर हाथी को दफनाया गया।दोनों दांतों को बन विभाग द्वारा काट कर जब्त किया गया। करीब 50 किलो के लगभग उपलब्ध किया गया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को भगाने के समय वह बिजली की चपेट में आ गया। हाथी के डर से ग्रामीण अब अपनी धान की फसल काटकर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। गुंडा पंचायत क्षेत्र में अब तक चार हाथियों की मौत हो चुकी है। इनमें रेलवे ट्रैक और बिजली की चपेट में आने से मौतें हुई हैं।

 

*यह मौत नहीं, हत्या है : राकेश रंजन*

 

विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि हर दिन की तरह बीती रात भी चांडिल रेंज के वनकर्मियों द्वारा हाथियों को ग्रामीण क्षेत्र से बाहर ले जाया जा रहा था। रामायगोड़ा की ड्राइव टीम के साथ ग्रामीण भी हाथी को ड्राइव करते हुए रिहायशी इलाकों से बाहर ले जा रहे थे। इसी बीच 11,000 वोल्ट के झूलते हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय नर हाथी की मौत हो गई।

 

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि वन विभाग के रेंजर, फॉरेस्टर, रामायगोड़ा की ड्राइव टीम और ग्रामीणों के रहते हुए इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। सभी को पता होना चाहिए कि जब भी किसी हाथी को ड्राइव करते हुए दूसरे क्षेत्र में ले जाया जाता है, तो हाथी अपनी सूंड को ऊपर उठाकर भागता है। बिजली विभाग का हाईटेंशन तार सामान्यतः 20-25 फीट ऊपर रहता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण वह तार लगभग 11-12 फीट नीचे झूल रहा था और उसी झूलते तार में हाथी की सूंड आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

राकेश रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा दलमा क्षेत्र में वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों के संरक्षण के लिए सालाना करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। तो फिर आखिर हाथी दलमा जैसे क्षेत्र में क्यों नहीं रह रहे हैं? दलमा में हाथियों को वन विभाग क्यों नहीं ले जा पा रहा है? आखिर क्या कारण है कि वन विभाग दलमा में हाथियों का संरक्षण नहीं कर पा रहा है? यह बहुत बड़ा सवाल है।

 

उन्होंने कहा कि क्या जिस रूट से ड्राइव करते हुए हाथी को ले जाया जा रहा था, क्या उस रास्ते का पूर्व में वन विभाग ने निरीक्षण नहीं किया था? रेंजर या फॉरेस्टर जैसे पदाधिकारी रहने के बावजूद इस तरह की घटना होना क्या छोटी बात है? क्या इसे सिर्फ एक मौत कहकर टाल देना उचित होगा?

 

उन्होंने कहा, मैं तो कहता हूं यह मौत नहीं, हत्या है। आज एक बेजुबान जानवर की हत्या हुई है और इसमें वन विभाग और बिजली विभाग दोनों पर मुकदमा चलना चाहिए। ऐसी जगह पर 12 फीट नीचे झूलता हुआ तार था। क्या बिजली विभाग को वहां बिजली आपूर्ति करने की आवश्यकता है, जबकि उस जगह पर न कोई गांव है, न कोई रिहायशी इलाका है और न वहां कोई रहता है। फिर ऐसे खाली क्षेत्रों में 11,000 वोल्ट हाईटेंशन तार में बिजली आपूर्ति का क्या मतलब है? क्या वन विभाग उस बिजली आपूर्ति को बंद नहीं कर सकता था? क्या बिजली विभाग निरीक्षण नहीं करता कि कहां तार जर्जर है, कहां तार झूला हुआ है? उसकी चपेट में आने से मनुष्य की भी जान जा सकती है, जानवरों की भी जान जा सकती है। क्या बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी?

 

उन्होंने कहा कि दोनों विभागों की लापरवाही की वजह से एक बेजुबान नर हाथी की मौत हुई है। यह सिर्फ मौत नहीं, हत्या है और दोनों विभागों पर इस हत्या की कार्रवाई होनी चाहिए। उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है?

 

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि सुबह 10 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि एक हाथी गिरा हुआ है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना किया तो पता चला कि हाथी करंट से मरा है। उसके ऊपर एक हैंगिंग वायर था, ट्रांसमिशन लाइन थी, जिसके चपेट में आने से हाथी की मृत्यु हुई है। आज वेटरनरी डॉक्टर के समक्ष पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि हाथी किसी रीजन स्पेसिफिक नहीं है और न ही किसी स्टेट स्पेसिफिक है। हाथियों का माइग्रेशन रूट है। हाथी आवागमन करते हैं। जहां भी उनको अच्छा लगता है, जहां खाने के लिए मिलता है, वहां वे आते हैं। यह कहना कि बंगाल के हाथी और झारखंड के हाथी हैं, यह कहना गलत है। उन्होंने बताया कि एलिफेंट ड्राइव की दो टीमें यहां लगी हुई थीं। हाथी के दोनों दांत लेफ्ट और राइट दिख रहे हैं। यह सब रिकॉर्ड में है।

 

ग्रामीण हरेकृष्ण सिंह सरदार ने कहा कि हाथी करीब पांच साल से इस एरिया में घूम रहा है। हाथी विचरण करते हुए अपने भोजन के लिए घूमते हैं। एरिया में शांति से खाते हैं और फिर जंगल चले जाते हैं। यह हाथी करीब पांच साल से लाकड़ी-बागड़ी होते हुए गुंडा वन में आता है, फिर प्याली तक जाता है और फिर इधर लौट आता है।

 

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाएंगे, लेकिन शाम के समय करीब 9 बजे यह हाथी रुसुनिया जंगल की तरफ से आ रहा था और 10 बजे सूचना मिली कि रिटर्न के सामने करंट लग गया है और यहां उसकी मौत हो गई है।चांडिल वन विभाग


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *