• Fri. Nov 13th, 2026

सूर्य मंदिर में चार दिवसीय महाछठ महापर्व का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ नहाय-खाय

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

रांची। सूर्य मंदिर ट्रस्ट परिसर में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के साथ हुआ। महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय का अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों एवं बिहार से भी बड़ी संख्या में छठव्रती महिलाएं सूर्य मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान भास्कर की आराधना कर महापर्व की शुरुआत की।

इस अवसर पर अर्चना सिंह (नागपुर), रश्मि सिंह, पुष्पा जी (बिहार), रीमा जी, सुनीता जी, रेखा जी सहित विभिन्न स्थानों से आईं व्रतधारियों ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से नहाय-खाय का पूजन किया। इनमें विशेष रूप से डॉ. कुमारी ज्योत्सना जी का उल्लेखनीय योगदान एवं समर्पण रहा है, जो विगत 15 वर्षों से लगातार सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व का व्रत एवं पूजन करती आ रही हैं। व्रतधारियों द्वारा पारंपरिक रीति से प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर को भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

महापर्व के शुभारंभ से पूर्व यज्ञशाला में शास्त्रोक्त विधि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र हवन का आयोजन किया गया। इसमें पंडित श्री दीपक कुमार पांडे, आचार्य विकास कुमार पांडे एवं अन्य पुरोहितों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यापक तैयारियां

छठ महापर्व को लेकर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। छठव्रतियों के अर्घ्य एवं पूजा-अर्चना के लिए तालाब का निर्माण, घाटों की साफ-सफाई, मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क सूप एवं अर्घ्य-पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो अपने आधार कार्ड के साथ मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से किसी भी छठव्रती की पूजा-अर्चना में बाधा उत्पन्न न हो। सभी श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक आवश्यक सहयोग प्रदान करना ही ट्रस्ट की प्राथमिकता है।

26 वर्षों की आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक है सूर्य मंदिर

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर Singh ने कहा कि भगवान भास्कर की असीम कृपा और आशीर्वाद से यह मंदिर निरंतर श्रद्धा एवं सेवा का केंद्र बना हुआ है। देखते ही देखते 26 वर्ष कैसे बीत गए, इसका एहसास भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संरक्षक श्री एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से निर्मित यह सूर्य मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि हिंदू सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन, त्याग, समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश देता है। सूर्य मंदिर ट्रस्ट का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले और भगवान सूर्य की आराधना में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस आयोजन में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर सिंह, सुधीर कुमार, अजय, विभूति प्रसाद, मनोज जी, शिव प्रसाद प्रजापति, युवराज मुंडा, अभिषेक सिंह, यश कुमार, रवि जी सहित ट्रस्ट के अनेक सक्रिय सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयास से महापर्व की तैयारियों को व्यवस्थित एवं सफल स्वरूप दिया जा रहा है।

कल खरना का प्रसाद, शाम 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशेष आमंत्रण

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 7 बजे से खरना का प्रसाद उपलब्ध रहेगा। सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से समस्त श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं उनके परिवारों से सादर अनुरोध है कि वे समय पर मंदिर परिसर पहुंचकर खरना का पवित्र प्रसाद ग्रहण करें और भगवान भास्कर एवं छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें।

ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सामूहिक श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा की इस परंपरा को और मजबूत बनाएं।

जय छठी मैया। जय सूर्यदेव।

सादर धन्यवाद।

चंदन कुमार गुप्ता

कार्यालय अधिकारी

सूर्य मंदिर ट्रस्ट, रांची


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed