
आदित्यपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ पर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए वार्ड संख्या 19 के पार्षद बिजेश सिंह उर्फ टोंडी सिंह ने रोड नंबर 15 में विशेष सेवा शिविर आयोजित किया।
इस दौरान 500 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। प्रत्येक व्रती को गेहूं, शुद्ध गुड़, बांस का सूप और नारियल सहित पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
पर्व के मद्देनजर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं। पूजन सामग्री प्राप्त करने के बाद उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। व्रतियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर पार्षद बिजेश सिंह ने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब दस वर्षों से समिति की ओर से निरंतर यह सेवा कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना है, ताकि धनाभाव में किसी भी श्रद्धालु की आस्था और पूजा प्रभावित न हो।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष पांडेय, रामानुज, उमेश सिंह, मन्नू तिवारी, मनीष, राजेश कुमार, राजू मिश्रा, संपत, पप्पू सिंह, अशोक मिश्रा, राजीव मोहन सिंह, छोटन एवं नवीन पांडेय का योगदान रहा। वहीं अंजू देवी, मंजू सिंह, अंजली, विनीता और मीरा ने वितरण व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
