• Tue. Nov 10th, 2026

आदित्यपुर। खरकई नदी किनारे कचरा फेंके जाने पर अभय झा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,दो दिनों में कचरा नहीं हटने पर नगर निगम कार्यालय में कचरा डंप करने की दी चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। छठ महापर्व से पूर्व खरकई नदी के तट पर नगर निगम द्वारा कचरा फेंके जाने के विरोध में झामुमो युवा नेता सह युवा जनशक्ति के संस्थापक अभय झा एवं अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सरायकेला के उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
मामला वार्ड संख्या 28 स्थित राधास्वामी मार्ग गैस गोदाम के समीप छठ घाट का है, जहां प्रतिवर्ष 20 हजार से अधिक श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नदी किनारे भारी मात्रा में कचरा जमा होने से छठ व्रतियों को परेशानी हो रही है।
अभय झा ने दो दिनों के भीतर कचरा हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर युवा साथी भिक्षाटन कर कचरा नगर निगम कार्यालय में डंप करेंगे।
ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के तहत कार्रवाई की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कचरा हटाने, सफाई सुनिश्चित करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आग्रह किया। मौके पर विष्णु बाऊरी, किट्टू दास एवं दीपक मिश्रा उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed