• Wed. Nov 4th, 2026

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

गोविंदपुर, 3 नवंबर 2026 (मंगलवार)। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बरियो मोड़, गोविंदपुर में मंगलवार को इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय लीग मुकाबलों एवं फाइनल प्रतियोगिता के पहले दिन चार रोमांचक लीग मैच खेले गए, जिनमें विद्यालय के चार हाउस – ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हाउस, बिरसा मुंडा हाउस, सी.वी. रमन हाउस एवं रामानुजन हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री नीरज कुमार ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

 

इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री चंचल कुमार चंद्रा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती विनीता विजय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आपसी सौहार्द की भावना भी विकसित करते हैं।

 

प्रतियोगिता के दौरान चारों हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, जोश, उत्साह और टीम स्पिरिट का परिचय दिया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने दर्शक के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के डायरेक्टर श्री नीरज कुमार, कोऑर्डिनेटर श्री संजीव सिंह, श्री संदीप सिंह, प्राचार्य श्री चंचल कुमार चंद्रा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती विनीता विजय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। चारों हाउस के इंचार्ज श्री चंदू कार, श्री बिपिन ओझा, श्री बिंटू दास एवं सुश्री काजल कुमारी साव भी अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे तथा पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाते रहे।

 

 

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में किया गया।

 

टूर्नामेंट के अगले चरण में 5 नवंबर 2026 को दो और लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके पश्चात उसी दिन फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम की घोषणा की जाएगी तथा प्रतियोगिता का समापन होगा।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed