
पंकज ठाकुर
बडकागांव।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा बरकागांव में संचालित निःशुल्क आईआईटी-जेईई एवं नीट कोचिंग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनिता दाश ने किया।

इस पुस्तकालय की स्थापना का उद्देश्य कोचिंग कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन एवं अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। पुस्तकालय में विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकों का लाभ उठा सकेंगे।

एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क आईआईटी-जेईई एवं नीट कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यह पहल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, नियमित अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया।
एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की यह पहल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उक्त आशय की जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
