• Fri. Oct 30th, 2026

Adityapur : 80 वर्षों से रह रहे गरीब परिवार को घर बनाने से रोकने का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार,आदित्यपुर-2 में तुलसी गोप के घर के दरवाजे पर स्कॉर्पियो खड़ी करने से रास्ता बाधित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, रोड नंबर 10, आदित्यपुर-2 में एक गरीब परिवार को अपना पुराना घर दुरुस्त करने में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है।
कांग्रेस कमेटी के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। खिरोद सरदार के अनुसार, तुलसी गोप का परिवार पिछले 80 वर्षों से झोपड़ीनुमा घर में रह रहा है।
अब परिवार अपने पुराने घर को रहने योग्य बनाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राकेश रवानी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी तुलसी गोप के घर के दरवाजे पर खड़ी कर देते हैं, जिससे परिवार को आवागमन और मकान निर्माण में परेशानी हो रही है।
खिरोद सरदार ने कहा कि किसी भी परिवार को अपने घर की मरम्मत या निर्माण करने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वाहन खरीदने के बाद उसकी पार्किंग की उचित व्यवस्था करना वाहन मालिक की जिम्मेदारी है। किसी दूसरे के घर के दरवाजे या आंगन के सामने वाहन खड़ा कर उसे परेशान करना उचित नहीं है। प्रशासन को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी गरीब परिवार को अपने ही घर में रहने और उसे दुरुस्त करने में परेशानी न हो।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *