• Tue. Oct 27th, 2026

Adityapur : तीन साल पूर्व ईश्वर लाल ज्वैलर्स से सोना लूटकांड का आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 27, 2026
crescent ad
Adityapur । आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोना लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन वर्ष पुराने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत कंचनपुर निवासी 26 वर्षीय सुरेश राय उर्फ नायडू यादव उर्फ सुरेश उर्फ लेदु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2023 को सुबह करीब 10:30 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स सोना दुकान से करीब 545 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी,
अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 243/2023 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था।
इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह पिछले कई वर्षों से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में छिपकर रह रहा था। पिछले चार-पांच महीनों से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और उसके खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाई जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 26 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।
उस पर इस मामले के अलावा अवैध शराब कारोबार, मारपीट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस घटना में अपनी तथा अन्य अपराधकर्मियों की संलिप्तता स्वीकार की है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक असलम अंसारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार तथा आरक्षी 513 दीपक कुमार दास शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और लूटे गए सोने की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *