
बेरमो / बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत ग्राम सभा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को ईमानदारी, नैतिकता और सतर्कता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल फ्रॉड और साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में डीवीसी के विजिलेंस ऑफिसर उज्ज्वल विश्वास ने कहा कि सतर्कता विभाग की गतिविधियां पूरे वर्ष चलती हैं, लेकिन जागरूकता सप्ताह के दौरान लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है। वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का महत्व बढ़ा है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहना और डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष चौधरी ने कहा कि डीवीसी सामाजिक दायित्व के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ग्रामीणों को नैतिकता, ईमानदारी और सतर्कता के प्रति जागरूक करना समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए डीवीसी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही, जो सराहनीय है। महिलाओं के जागरूक होने से परिवार और समाज में भी जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल फ्रॉड, साइबर स्कैम, प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी तथा सरकारी कार्यों में रिश्वत लेने-देने से बचने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन डीएन शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एएमएम शहीद इकराम ने किया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक कैफी, उपमुखिया देवनंती देवी, शिक्षक शशिरंजन, भैरो महतो, राजू पंडित, किशोर कुमार प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
