• Tue. Oct 27th, 2026

सरायकेला : जिले में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में पकी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला जिले में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई बारिश से राहगीर परेशान, खेतों में खड़ी पकी धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर ।

सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर आवागमन कर रहे राहगीर और यात्री जहां-तहां थम गए। बारिश के पानी से ठंड बढ़ गई है और भीगने से लोगों को ठंड लगने लगी है।

 

दूसरी ओर इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान कड़ी मेहनत कर धान की खेती किए हैं। खेतों में धान की पकी फसल कटने को तैयार खड़ी है। कटनी से ठीक पहले हुई बारिश से गरीब किसान परेशान हो गए हैं।

 

किसानों का कहना है कि अगर शाम से शुरू हुई यह बारिश लगातार दो से तीन दिन तक होती रही तो खेतों में खड़ी पकी फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। पानी में डूबने से धान खेत से खलिहान और घर तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मौसम को देखते हुए जल्द कटनी और फसल सुरक्षा को लेकर सहयोग की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *