• Tue. Oct 27th, 2026

चक्रधरपुर में 1 नवंबर को होगा प्रथम इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर। व्हाईट टाईगर गोजू रियू कराटे एसोसिएशन की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को चक्रधरपुर स्थित चिली पेपर फैमिली रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में आगामी 1 नवंबर, रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन के प्रांगण में होने वाली प्रथम इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि चैंपियनशिप में विभिन्न कराटे संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए अब तक 72 बच्चों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, समयनिष्ठा और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

 

*विभिन्न स्थानों की टीमें लेंगी हिस्सा*

 

प्रतियोगिता में व्हाईट टाईगर गोजू रियू कराटे एसोसिएशन की चक्रधरपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गोइलकेरा, संबलपुर और चांडिल की टीमें भाग लेंगी। वहीं, वाडो रियू कराटे स्कूल की बाईडीह, मधुसूदन स्कूल और सोनुवा की टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

 

*एसडीपीओ डॉ सैय्यद मुस्तफा हाशमी करेंगे उद्घाटन, एसडीएम करेंगी खिलाड़ियों को सम्मानित*

 

आयोजकों के अनुसार, चैंपियनशिप के दिन सुबह 8:15 बजे खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग होगी, जबकि सुबह 8:40 बजे रेफरी क्लिनिक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ सुबह 9:15 बजे चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी (आईपीएस) करेंगे।

 

वहीं, दोपहर 3:30 बजे चक्रधरपुर की एसडीएम श्रुति राजलक्ष्मी (आईएएस) के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पूजा गिरी, समाजसेवी मनोज भगेरिया, उमाशंकर गिरी और मनोज जिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे ।

 

*अनुशासन और स्वच्छता के लिए भी होंगे सम्मानित*

 

आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप में केवल खेल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अनुशासन, साफ-सफाई और समयनिष्ठा को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। चैंपियनशिप का समापन शाम 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा।

 

प्रेस वार्ता में संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पांडेय के साथ सेंसेई कमल कुमार पति, सेंसेई उमाशंकर जाल, सेंसेई वीर सिंह सिरका, सेंसेई अंथोनी सिरका, उमाशंकर गिरी और मोहम्मद जावेद मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *